सोशल मीडिया के कुछ वायरस किस्म के लोग अब ये मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ युद्ध होना चाहिए और पाकिस्तान को नेस्तेनाबूद कर देना चाहिए।
कुछ प्रश्न ऐसे लोगों से
कुछ प्रश्न ऐसे लोगों से
1- जो एक पल भी इंटरनेट के बिना नहीं रह सकते क्या वो लोग लगभग 1 साल तक बिना इंटरनेट को चलाये रह सकते हैं?
2- जो लोग पेट्रोल का दाम 1 रुपया बढ़ जाने पर आंदोलन कर देते हैं क्या वो 1000 रूपेव पैर लीटर का पेट्रोल खरीद सकते हैं?
3- अपने भाई बंधुओं, परिवार के लोगों को सेना में शामिल होने केे लिए भेज सकते हैं?
4- अपने चीन के मोबाइल को तोड़ कर फेंक सकते हैं?
5- क्या अपनी आने वाली पीढ़ियों को विकलांग पैदा होते हुए देख सकते हैं?
6- क्या लाखो सैनिकों की पत्नी को विधवा, बच्चो के ऊपर से पिता का साया हटते हुए देख सकते हैं?
सोशल मीडिया के ये वायरस कहने में सबके बाप होते हैं और ये मानकर चलते हैं की कोई युद्ध सिर्फ सैनिको के बीच होता है।
किसी भी युद्ध में दो वर्ग हमेशा हारते आये हैं महिला और बच्चे। जो सोशल मीडिया के वायरस बार बार युद्ध की बात जरते हैं इस बात का याद रखें दोनों देश परमाणु संपन्न है। किसी भी दुश्मन को कमजोर समझना सबसे बड़ी भूल होती है। चाहें हम कितना भी अच्छा प्रहार कर लें ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान परमाणु बम नहीं छोड़ेगा।
अगर एक भी बम दिल्ली में गिर गया तो इसे समझने में जरा भी देर नहीं लगेगी की उसका अंजाम क्या होगा?
अगर एक भी बम दिल्ली में गिर गया तो इसे समझने में जरा भी देर नहीं लगेगी की उसका अंजाम क्या होगा?
और यदि चीन उस युद्ध में भारत के खिलाफ खड़ा होता है तो इसके परिणाम भारत के विरुद्धा तो होंगे ही, ये विश्व तीसरे महायुद्ध की ओर बढ़ जायेगा। जिसका सिर्फ एक परिणाम होगा दुनिया का सर्वनाश।